फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण में फेल होने थानेदारों पर कार्रवाई तय

Sun, 08 Jul 2018 11:11 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को क्राइम मीटिंग हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को क्राइम मीटिंग हुई। इसमें थानेदारों को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था कायम नहीं रख पाने वाले थानेदार अपने कार्य में सुधार लाएं। अगर वे ऐसा करने में नाकाम रहे तो कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन


इस दौरान विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनशिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए। शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध की रोकथाम संबंधी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्रवाई, गैंगेस्टर के तहत अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।सभी सीओ व एसओ को सावन माह में पड़ने वाले कावड़ मेला एंव त्योहार महाशिवरात्रि के संबंध में विशेष सतर्कता रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान एएसपी मुन्ना लाल सिंह, सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी, बांसी नईम खान मंसूरी, डुमरियागंज महेंद्र सिंह देव, शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह सहित सभी एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें