फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ अवमुक्त

Sun, 08 Jul 2018 11:09 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर और बस्ती के बाद अब सिद्धार्थनगर में भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज खुल जाएगा। मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि उपलब्ध होने के साथ ही केंद्र सरकार ने पहली किस्त के रूप में 50 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कहीं और नहीं जाना होगा।
विज्ञापन


भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 31 दिसंबर 2017 को कपिलवस्तु महोत्सव के समापन समारोह में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद जिलाधिकारी की अगुवाई में भूमि चिन्हित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई। अब केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 50 करोड़ अवमुक्त कर दिया है।

सांसद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए जिला अस्पताल और आसपास की भूमि अधिग्रहीत की गई है। अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर नीति आयोग ने अति पिछड़े जिलों में सिद्धार्थनगर का भी चयन किया था। अब जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलना बड़ी बात है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जाता है। सांसद ने कहा कि अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जनपद वासियों को गोरखपुर और बस्ती का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर विधायक श्याम धनी राही, ड़ॉ. सतीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें