फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार के घर सेंध काटकर डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
पथरा बाजार (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के भग्गोभार गांव में सोमवार की रात चोरों ने गांव के चौकीदार के घर में सेंध काटकर नकदी, आभूषण सहित डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

भग्गोभार गांव निवासी राम सुरेश पथरा थाने का चौकीदार है। सोमवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोए थे। देर रात चोर घर के पीछे दीवार में सेंध काटकर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखा सूटकेस व अन्य सामान उठा ले गए। सुबह नींद खुली तो घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। राम सुरेश ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। रामसुरेश के मुताबिक चोर बक्सा में रखा 25 हजार रुपया नकदी, सोने व चांदी का आभूषण, बर्तन, कपड़ा सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान ले गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेशचंद चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस टीम ने मौके जाकर जांच किया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। बताया कि चोरों ने चोरी के बाद कागजात सूटकेस व कुछ कपड़े को गांव के बाहर एक खेत मेें फेंक गए थे। लोगों ने इसे खेत में पड़ा देखा तो राम सुरेश को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें