फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस से मायूस लौटे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। मंगलवार को तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम व एसपी की मौजूदगी में शिकायतों की संख्या ने सैकड़ा पार किया, मगर निस्तारण का खाता भी नहीं खुल सका। कुल 110 मामले पेश हुए। इसमें विकास विभाग के 20, राजस्व के 42, पुलिस के 15, आपूर्ति विभाग के 13, अन्य विभागों से संबंधित 20 मामले आए। राजस्व से संबंधित आठ मामलों में टीम को मौके पर जांच के लिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू व एसपी सत्येंद्र कुमरार की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। घंटों लाइन में लगने के बाद फरियादियों के समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उदास मन से वापस लौटे। डीएम कुणाल सिल्कू ने लंबित मामलों का निस्तारण निर्धारित समय के अंदर कर के रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कहा कि शासन की मंशानुसार सरकारी मशीनरी काम करे। लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सुनवाई के दौरान हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर जुलूस मार्ग की मरम्मत, सफाई कराने की मांग किया। खुले में बिक रहे मीट की दुकानों को हटाने के लिए कहा। आपूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, बीडीओ बढनी की ओर से ग्राम पंचायतों में नियम विरुद्ध ढंग से मनरेगा धननिकासी पर रोक लगाने के संबंध में भी शिकायत किया। बढ़नी ब्लॉक के ग्राम जिगनिहवा उर्फ धनौरी निवासी मोल्हू ने बाढ़ में फसल नुकसान के मुआवजा देने की किया। शोहरतगढ ब्लाक के ग्राम बैदोली निवासी खलील ने बाढ़ में मकान गिरने के बाद सरकारी सहायता की मांग किया। ग्राम खैरी शीतल प्रसाद निवासी कैलाशी ने राशन कार्ड से नाम कडटने के संबंध में शिकायत किया। ग्राम संतोरी निवासी संतोष कुमार ने मार्ग की सफाई, कपिया ग्रांट निवासी उमेश पांडेय ने ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर व नियम विरुद्ध ढंग से धन निकासी के मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया। ग्राम महमुदवा ग्रांट निवासी शराफत अली ने सार्वजनिक भूमि पर पानी बहाव के रोकने के संबंध में परिगवां निवासी अरविंद कुमार बिजली पोल लगवाने व अंत्योदय कार्ड में पात्रों के चयन कराने के संबंध में शिकायत किया। इस दौरान एएसपी अरविंद कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, बीएसए मनीराम सिंह, सीओ शोहरतगढ़ शिव सिह, बीडीओ संजय नायक, तहसीलदार संतोष कुमार ओझा, बीईओ विजय गुप्ता और बीईओ बढ़नी अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।

सदर में आए 40 मामले, 2 निस्तारित
सिद्धार्थनगर । सदर तहसील में तहसील दिवस की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त ने किया। इस दौरान कुल 40 मामले प्रस्तुत किए गए। जिसमें राजस्व से संबंधित 14, पुलिस के 2, विकास के 11, समाज कल्याण विभाग का 1, स्वास्थ्य विभाग का 2 व अन्य विभागों के 10 मामले रहे। विकास व अन्य विभाग के 1-1 मामले निस्तारित किए गए। इस दौरान एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला, प्रभारी एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


परवान नहीं चढ़ रहा तहसील दिवस
डुमरियागंज। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 47 मामले आया। इनमें सिर्फ 6 ही मामले का समाधान मौके पर हो सका। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से शिकायतों पर तय समय सीमा में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कहा कि कोई भी मामला लंबित न रखा जाए। समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व के 16, पुलिस 8, विकास 11, विद्युत 4, आपूर्ति 4 मामले रहे। इसमें राजस्व के तीन, पुलिस के दो और विकास विभाग के एक मामले को मौके पर निस्तारित किया गया। इस दौरान तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, बीडीओ सुशील अग्रहरि, नायब तहसीलदार लालता प्रसाद, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, राजेशमणि और राधेश्याम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें