फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्ने ईद ए गदीर पर गूंजती रही नारे हैदरी की सदाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में रविवार को पहले इमाम हजरत अली की ताजपोशी की खुशी में जुलूस-ए-हैदरी निकालकर महफिल मिलाद का आयोजन किया गया। इस दौरान शायरों व उलेमाओं ने अपने-अपने अंदाज में ईदे गदीर की महत्ता बताई। जुलूस में अकीदतमंदों ने आतिशबाजी कर नारे हैदरी की सदाएं बुलंद कीं। राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों में मिठा, बिस्कुट आदि का वितरण किया।
विज्ञापन

सुबह जामा मस्जिद में काजिम मेंहदी की ओर से आयोजित महफिल में मौलाना वसीम रजा जैदी ने कहा कि मुसलमानों के लिए बकरीद की 18 तारीख काफी अहमियत रखती है। आज ही के दिन पैगंबर -ए- इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने अपने आखिरी हज यात्रा से लौटते वक्त 1.24 हजार हाजियों की मौजूदगी में पहले इमाम हजरत अली की ताजपोशी की और वली बनाकर इस्लाम धर्म के प्रचार- प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी थी। मौलाना ने कहा कि मुसलमानों के लिए सबसे बड़ी ईद का दिन ईद- ए -गदीर का है।
महफिल के आखिर में आयोजक काजिम मेंहदी द्वारा अकीदतमंदों में तबर्रूक बांटा गया। दोपहर में अकीदतमंदों ने अपने हाथों में लाल झंडा लेकर पूरे कस्बे में जुलूस निकाला। नारे हैदरी की सदाएं बुलंद करते हुए डुमरियागंज-बस्ती मार्ग स्थित मुख्य चैराहे पर पहुंचे, जहां जुलूस महफिल में तब्दील हो गई। महफिल का आगाज शकील अहमद गुड्डू ने कलाम पाक की तिलावत से किया। फैजी हल्लौरी व शकील अहमद प्रिंसिपल ने नाते पाक पेश किया। महफिल को खिताब करते हुए मौलाना जमाल हैदर ने कहा कि जश्ने ईद गदीर की पहली कड़ी गदीर के मैदान से आरंभ होती है। जहां अल्लाह के हुक्म पर पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद ने हजरत अली को अपना वली बनाया था। डॉ. फरीद हैदर व जानशीन अहमद ने भी तकरीर पेश की। मौलाना दिलशाद ने कहा कि अली के मानने वाले उनके किरदार से सबक लें। इससे उनकी जिन्दगी भी खूबसूरत बनेगी। महफिल को मौलाना कल्बे अब्बास, अजीम हैदर, शहजादा तस्कीन वारसी, शायर हसन जमाल, हानी हल्लौरी, अम्मार हल्लौरी, खुर्शीद, आरके कायनात हल्लौरी आदि ने तकरीर व कलाम पेश किया। इस दौरान राहिब रिजवी, हसन ताकीब रिजवी, पप्पू, जानशीन अहमद किसान, रिजवान राजू, तसकीन हैदर, काजिम रजा, शबाव, असकरी शमीम रिजवी, आफताब, डॉ. खुर्शीद अहमद, नौसा, कसीम रिजवी, मुराद, नौशाद, जमाल बीके, सलमान, रानू, शमसाद अली, आबिद रिजवी, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें