फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। चिल्हिया थाना अंतर्गत शोहरतगढ़-नौगढ़ मार्ग पर गौहनिया तिराहे के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को शोहरतगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरेां ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक टेंपो मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

चिल्हिया थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी संतोष (25) अपनी मां चिनकी (45) व बहन उर्मिला (20) को बाइक से लेकर रविवार की दोपहर शोहरतगढ़ की ओर आ रहा था। गौहनिया तिराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग जख्मी हो गए। आस-पास के लोगों ने सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ.पीके वर्मा के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में चिल्हिया एसओ अरविंद कोरी ने बताया कि सूचना पर टेंपो को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। चालक को भी तलाशा जा रहा है।

बाइक चालक के पास नहीं था हेलमेट
पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार वाहनों की जांच कर यातायात नियमों के पालन का पाठ पढ़ाया जा रहा है, बावजूद लोग बेपरवाह हैं। इसका असर रविवार को हुए हादसे में भी साफ नजर आया। मां-बहन को लेकर शोहरतगढ़ आ रहे बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इससे टेंपो की टक्कर के बाद उसे सिर में गंभीर चोट आई है। अगर हेलमेट होता तो वह सुरक्षित बच सकता था। आए दिन हादसों के बावजूद यातायात के साथ अपनी सुरक्षा को लेकर चालकों का गंभीर न होना हादसों का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें