फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आसानी से पास कर सकेंगे डीएल के लिए ऑनलाइन टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए के लिए अगर आप ऑनलाइन टेस्ट देने जा रहे हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं। अब आप घर पर ही अभ्यास करके आसानी से टेस्ट पास कर सकते हैं। इसके लिए एक मोबाइल ऐप उपलब्ध है। गुजरात की कंपनी टेकसॉफ्ट द्वारा आरटीओ एग्जाम नाम से पेश इस ऐप को किसी भी एंड्रायड स्मार्ट फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को डाउनलोड करके आप ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट का रिहर्सल कर सकते हैं। इससे डीएल का टेस्ट को पास करने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट पास करने की अनिवार्यता लागू होने के बाद अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ड्राइविंग में दक्ष होने के बावजूद आवेदक अक्सर टेस्ट में फेल हो जाते हैं, नतीजतन लाइसेंस पाने की उनकी कोशिशों पर कुछ महीनों तक विराम लग जा रहा था। इसके अलावा टेस्ट में लगातार तीन बार फेल होने पर अनुभवहीन मानते हुए लाइसेंस जारी होने की गुंजाइश भी कम हो जाती है। ऐसे में परिवहन विभाग का नया मोबाइल ऐप काफी मददगार साबित हो सकता है।
डीएल के टेस्ट में पूछे जाने वाले अधिकांश सवाल यूं तो सामान्य समझ पर आधारित होते हैं, मगर अभ्यस्त न होने के कारण या एक जैसे मिलते-जुलते विकल्पों में उलझ कर आवेदक अक्सर गलत उत्तर दे बैठते हैं। फेल होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आरटीओ एग्जाम नाम का नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। एंड्रायड मोबाइल फोन में इसे इंस्टाल कर अभ्यर्थी ऑनलाइन टेस्ट का रिहर्सल कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर की डिजायनिंग ऑनलाइन टेस्ट जैसी ही है और पूछे जाने वाले सवाल भी यातायात के नियमों और तौर-तरीकों की अहम जानकारियों से जुड़े हुए हैं। अफसरों का दावा है कि इसके अभ्यास से ऑनलाइन टेस्ट में कठिनाई नहीं महसूस होगी। एआरटीओ आशुतोष शुक्ल के मुताबिक आरटीओ एग्जाम ऐप ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए ऑनलाइन टेस्ट में मददगार है। खाली समय में मोबाइल गेम के रूप में इस पर अभ्यास से यातायात संबंधी अपनी समझ को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे करें डाउनलोड
गूगल प्ले स्टोर पर आरटीओ एग्जाम एप लिखकर सर्च करें। मोबाइल एप आरटीओ एग्जाम की लिंक दिखने के बाद उस पर क्लिक करें। यहां से डाउनलोड के बाद उसे मोबाइल में इंस्टाल कर इसका उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें