भनवापुर के वीरपुर एहतमाली में बच्चों का टीकारण व गर्भवती महिलाओं की जांच करती एएनएम रेश्मा।
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम वीरपुर एहतमाली में बुधवार को टीकाकरण शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक सावधानियों को बरतने की सलाह दी गई।
इस दौरान पांच शाल तक के 11 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व के लिए गर्भवती महिलाओं का पोषण जरूरी है। मां के द्वारा प्राप्त भोजन से ही गर्भ में पल रहे शिशु को पोषण मिलता है। इस दौरान एएनएम रेश्मा, संध्या, माया श्रीवास्तव, आराधना, प्रिया, वंदना, नीलम, किरन आदि मौजूद रही।