सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाॅक इकाई डुमरियागंज की बैठक बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र के मीटिंग हॉल में हुई। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के बाद बीएसए को संबोधित ज्ञापन बीईओ संजय कुमार को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षकों का प्रमोशन कराने, शिक्षक पहचान पत्र निर्गत कराने, समय से रसोइयाें का मानदेय व शिक्षा मित्र मानदेय देने, विद्यालय समय में परिवर्तन करने, जिन अभिभावकों का खाता आधार से लिंक नहीं है उनके लिए डाक विभाग द्वारा कैंप लगाकर आधार से खाता खोलने, विद्यालय में दूषित पानी की जांच कराने, विद्यालयों से संबंधित विभागीय सूचनाएं 24 घंटा पूर्व देने आदि की मांग की गई। इस दौरान मनोज द्विवेदी, शेषराम यादव, अरविंद अग्रहरि,रामसिंह पाल, इश्तियाक अहमद, रमेश कुमार यादव, आदर्श वर्मा, आलोक, भरत लाल, अनिल मौर्या मौजूद रहे।