13 लोग कोरोना संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर में 11 और संतकबीरनगर में दो पॉजिटिव मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/संतकबीरनगर। बुधवार को आई रिपोर्ट में सिद्धार्थनगर में 11 और संतकबीरनगर में दो कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह सिद्धार्थनगर में अब संक्रमितों की संख्या 4011 और संतकबीनगर में 3273 तक पहुंच गई है। सिद्धार्थनगर में अब तक 52 और संतकबीरनगर में 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सिद्धार्थनगर में अभी 59 और संतकबीरनगर में 35 एक्टिव केस हैं।
सिद्धार्थनगर कार्यालय के अनुसार बुधवार को मिले 11 संक्रमितों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। 3904 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार 11 संक्रमित पाए गए। संक्रमित मिले मरीजों में बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में सर्वाधिक पांच मिले। इसमें तिलकपुर गांव में दो, पकड़ी डीगर गांव में एक, सहिजनवा गांव में एक और बनरसिहा गांव में एक संक्रमित पाया गया। बढ़नी ब्लॉक के पचपड़ेवा और वार्ड नंबर चार में एक-एक संक्रमित पाए गए। लोटन के ढफालीपुर गांव में एक संक्रमित पाया गया। नौगढ़ ब्लॉक के विजय नगर गांव में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए।
संतकबीरनगर कार्यालय के अनुसार जिले में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 1347 की रिपोर्ट निगेटिव रही। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बुधवार को जिले में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनमें से सेमरियावां ब्लॉक में एक और अन्य जिले के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही 1347 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक 3194 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को दो लोग स्वस्थ होकर घर गए। 1269 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं, वे कोरोना की जांच करा लें।