11 कोरोना संक्रमित मिले, 34 हुए स्वस्थ
संक्रमण की पुष्टि के बाद आइसोलेट किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में 11 कोरोना संक्रमित मिले। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेट कर दिया। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया। वहीं 34 लोग ठीक होकर घर गए।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कभी कम तो भी कभी अधिक हो जा रही है। मगर मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र में आठ कोरोना संक्रमित मिले। जबकि भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज क्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेट कर दिया। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करके सैंपल जांच के लिए भेजा। वहीं 34 लोगों को कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर घर गए। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि 11 संक्रमित मिले थे, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया।