तमंचा बरामद, एक गिरफ्तार
त्रिलोकपुर पुलिस ने क्षेत्र के परसोहन घाट से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर पुलिस ने बुधवार रात तमंचे के साथ एक व्यक्ति को परसोहन घाट से पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने बताया कि एडीजी जोन गोरखपुर की ओर से आपरेशन तमंचा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार पुलिस जांच अभियान चला रही थी। मुखबिर से सूचना मिली एक बदमाश क्षेत्र के परसोहन घाट के पास मौजूद है। वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी बिस्कोहर राजेश शुक्ल टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। यहां एक संदिग्ध दिखा जो पुलिस को आता देखकर भागने लगा। घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद रशीद निवासी पश्चिम टोला बिस्कोहर बताया। केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।