फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने सौंपा छह सूत्री मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 68
विज्ञापन


समस्याएं हल न होने पर बेमियादी पंचायत की चेतावनी
भाकियू ने छह सूत्री मांगपत्र उप कृषि निदेशक को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) जिला इकाई की बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद उप कृषि निदेशक पीके कन्नौजिया को छह सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए समस्या निस्तारण का अनुरोध किया। साथ ही निदान न होने पर बेमियादी पंचायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कृषि भवन के सभागार में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक में अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए हर स्तर पर प्रयास होना चाहिए। बंद पड़े सभी गेहूं क्रय केंद्रों को संचालित करने, आधार कार्ड बनवाने या संशोधन के लिए पूरे जिले में समुचित व्यवस्था करने, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों को लाभ पात्र किसानों को दिलाने, बांसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरगदवा टोला चरिजोत में किसानों का पंजीकरण में त्रुटि को ठीक कराने, बंद पड़े नलकूपों को संचालित करने, किसानों का बिजली बकाया माफ करने जैसे बिंदु शामिल हैं। प्रदेश महासचिव विनोद चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ईश्वरी प्रसाद मिश्रा, जिलाध्क्ष हरि प्रसाद शुक्ला समेत पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें