फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोलियो दिवस : बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

एडीएम व सीएमओ पहुंचे जोगिया-सीएचसी, पोलियो बूथ का उद्घाटन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पल्स पोलियो दिवस पर रविवार को जिले में स्वास्थ्य जागरूकता का वातावरण बना रहा। पोलियो बूथों का उद्घाटन कर नौनिहालों को पोलियो की बूंदें पिलाई गईं। इसी क्रम में जिले के जोगिया सीएचसी पर एडीएम सीताराम गुप्त व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्रा पहुंचे। इस मौके पर पोलियो बूथ का उद्घाटन कर उन्होंने नौनिहालों को पोलियो की बूंदें पिलाकर लोगों को दो बूंद जिंदगी के प्रति प्रेरित किया।
सीएचसी पर बूथ का उद्घाटन करते हुए एडीएम सीताराम गुप्त ने कहा कि पोलियो बीमारी है। इससे छुटकारा पाने के लिए सरकार समय-समय पर अभियान के साथ 10 मार्च को पोलियो दिवस मनाता है। सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि 1252 बूथों पर जिले के 4.73 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य है। अभियान में इस बार ईंट-भट्ठों और निर्माण इलाकों में विशेष तौर पर फोकस किया गया है। इस बार लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरे जिले में 712 टीमें 11 से 15 मार्च तक घर-घर दस्तक देकर ड्रॉप पिलाएंगी। जबकि 79 मोबाइल टीमें मेला, चौराहा, स्टेशन आदि जगहों पर आने-जाने वाले बच्चों को पोलियो ड्रॉप का खुराक देंगी। इन तिथियों में ड्राप पीने से वंचित रहने वाले बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की बी टीम 18 मार्च को पोलियो खुराक पिलाएगी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण तिवारी समेत डॉ. संदीप पाटिल और गुफरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जवानों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने रविवार को रेहरा गांव के बूथ पर पहुंचकर सहयोग किया। इसमें सैकड़ों बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान वाहिनी के उपकमांडेंट इंजीनियर बिक्रमजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार कुशवाहा, सहायक उप निरीक्षक मूलचंद, आरक्षी नर्सिंग सहायक वरुण सिंह आदि ने पोलियो अभियान को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया। इसी क्रम में भारत नेपाल सीमा पर स्थित 43वीं वाहिनी की समस्त 14 सीमा चौकियों के जवानों ने भी नजदीकी बूथ पर पहुंचकर अपना सहयोग दिया। कमांडेंट जनार्दन प्रसाद ने बताया कि जवान इस कार्य में अपना योगदान कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन


एसडीएम ने शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाया
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। पल्स पोलियो दिवस पर रविवार को सीएचसी केंद्र शोहरतगढ़ बूथ का उद्घाटन एसडीएम अनिल कुमार ने किया। इस दौरान एसडीएम ने शिशुओं को पोलियो दवा भी पिलाया। एसडीएम ने कहा कि दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने कहा कि यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा। इसमें समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता होनी चाहिए। कोई बच्चा खुराक लेने से वंचित न रह जाए। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। बताया कि पहले दिन 64 बूथों पर अभियान चल रहा है। 11 से 15 मार्च तक घर- घर टीम जाकर ब्लॉक क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी। जबकि 5 मोबाइल टीम मेला, स्टेशन, बार्डर, बस स्टैंड आदि जगहों पर ड्रॉप पिलाएगी। अभियान आंगनबाड़ी, आशा, समाजिक लोगों की सहभागिता से सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें