फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया से इटवा को मिलेगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुडिला शिवदत्त में बनेगा मिनी स्टेडियम
विज्ञापन

चार करोड़ की धनराशि होगी खर्च, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को मिलेगा बढ़ावा
खेलो इंडिया से इटवा को मिलेगी पहचान, खेल मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार की ओर से खेलो इंडिया के तहत जल्द ही जिले में एक और स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मुख्यालय को छोड़कर इटवा में मिनी स्टेडियम जल्द ही बनाया जाएगा। इस स्टेडियम के निर्माण में चार करोड़ की धनराशि खर्च होगी। क्षेत्र के मुडिला शिवदत्त गांव में खेलो इंडिया के तहत जमीन देखकर उसकी रिपोर्ट जिला स्तर से तैयार करके खेल मंत्रालय भारत सरकार को भेज भी दी गई है। उम्मीद है कि फरवरी माह में मंत्रालय इटवा को मिनी स्टेडियम का तोहफा मिल जाए।
मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना की शुरुआत की। खेलो इंडिया के तहत भारत सरकार की ओर से जिले में मिनी स्टेडियम बनाए जाने का निर्देश हुआ है। मंत्रालय के आदेश के बाद युवा कल्याण विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू हुई। इटवा विधानसभा क्षेत्र के मुडिला शिवदत्त गांव में स्टेडियम के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम के लिए प्रस्ताव गया है। भारत सरकार की ओर से सर्वे के बाद स्टेडियम बनने की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


खेल मंत्री का है जिला
खेल मंत्री चेतन चौहान जिले के प्रभारी मंत्री है। ऐसे में विभाग के साथ-साथ विधायक डॉ सतीश द्विवेदी भी पूरी तरह से आश्वस्त है कि फरवरी में खेलो इंडिया के तहत इटवा को मिनी स्टेडियम की सौगात मिल जाएगी। इसे लेकर उन्होंने मंत्री से भी वार्ता की है।

------0 मूल खबर 0-------
खेलो इंडिया से इटवा को मिलेगी पहचान
मुडिला शिवदत्त में बनेगा चार करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने शुरू किया अभियान
युवा कल्याण विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके खेल मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार की ओर से खेलो इंडिया के तहत जल्द ही जिले में एक और स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मुख्यालय को छोड़कर इटवा में मिनी स्टेडियम जल्द ही बनाया जाएगा। क्षेत्र के मुड़िला शिवदत्त गांव में खेलो इंडिया के तहत जमीन देखकर उसकी रिपोर्ट जिला स्तर से तैयार करके खेल मंत्रालय भारत सरकार को भेज भी दी गई है। उम्मीद है कि फरवरी माह में मंत्रालय इटवा में मिनी स्टेडियम का तोहफा भी दे दे।
खेल में रुचि रखते हुए भी उचित संसाधन और उचित मार्ग दर्शन न मिलने के कारण ग्रामीण प्रतिभाएं उभर नहीं पाती है। जबकि उनके अंदर यह क्षमता है कि अगर रास्ता मिले तो वह बड़ी से बड़ी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। इसी को पहचानते हुए मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना की शुरुआत की। योजना को सफल बनाने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंजिल दिलाने की जिम्मेदारी शिक्षा, खेल व युवा कल्याण विभाग को सौंपा। ब्लॉक व मंडल स्तर पर खेलने के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की कवायद शुरू की। खेलो इंडिया के तहत भारत सरकार की ओर से जिले में मिनी स्टेडियम बनाए जाने का निर्देश हुआ है। मंत्रालय के आदेश के बाद युवा कल्याण विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू हुई। इटवा विधानसभा क्षेत्र के मुडिला शिवदत्त गांव में स्टेडियम के लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई। प्रशासन स्तर से रिपोर्ट तैयार करके खेल मंत्रालय को रिपोर्ट भी भेज दिया गया है। इसके बाद भारत सरकार की ओर से खेलो इंडिया टीम आकर जमीन को देखेगी। उसके रिपोर्ट के बाद स्टेडियम का निर्माण शुरू होगा। विभाग की माने तो इसके निर्माण पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम के लिए प्रस्ताव गया है। भारत सरकार की ओर से सर्वे के बाद स्टेडियम बनने की राह आसान हो जाएगी।

पिछड़े जिले को खेल में मिलेगी पहचान
जिला देश के अति पिछड़े जिले में शामिल है। माना जा रहा है कि अगर जिले में स्टेडियम बनेगा और प्रर्याप्त सुविधाएं मिलेंगी तो इस पिछड़े जिले को भी खेल के क्षेत्र में पहचान मिलेगी। खेल में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण लेने के लिए अन्यत्र शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

खेल मंत्री का है जिला
खेल मंत्री चेतन चौहान जिले के प्रभारी मंत्री है। ऐसे में विभाग के साथ-साथ विधायक डॉ सतीश द्विवेदी भी पूरी तरह से आश्वस्त है कि फरवरी माह में खेलों इंडिया के तहत इटवा को मिनी स्टेडियम की सौगात मिल जाएगी। इसे लेकर उन्होंने मंत्री से भी वार्ता की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें