फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार, विधायक पर बसपा के तीखे हमले

Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एनएच-233 को गड्ढामुक्त करने के लिए 10 करोड़ रुपये आए, लेकिन कहां गए पता ही नहीं चला। यह सड़क सांसद के विकास कार्यों की पोल खोलने के लिए काफी है। नेपाल सीमा से जुड़े सीमा क्षेत्र में सड़कों का जो हाल है वह हर कोई देख रहा है।
विज्ञापन


ये बातें डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रभारी आफताब आलम ने दूल्हा व धनगढ़वा चौराहे पर आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। उन्होंने भाजपा सरकार, सांसद के साथ स्थानीय विधायक पर भी तीखे हमले किए। कहा, वर्तमान सरकार से समाज का हर तबका परेशान है। यहां के सांसद गरीबों की मदद का कोई काम नहीं करा सके। विधायक का हाल यह है कि लोगों को धमकाते रहते हैं। केंद्र सरकार जहाज बनाने के लिए अंबानी को ठेका दे देती है, जिसके पास इसकी फैक्ट्री ही नहीं है। यहां के लोग गुजरात जाते हैं तो उन्हें पीट कर भगा दिया जाता है।
कार्यक्रम को बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम, जोनल कोऑर्डिनेटर पट्टू राम आजाद, मंडल कोऑर्डिनेटर राममिलन भारती ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला संयोजक भाईचारा चुन्नीलाल, कपिलवस्तु विधानसभा अध्यक्ष रामशंकर मौर्या, सेक्टर अध्यक्ष ककरहवा रामकुमार, प्रेम मिलन शुक्ला, बुद्धिराम गौड़, पंचम गौड़, जिला संयोजक मनोज मिश्र, त्रिलोकी नाथ तिवारी, जिला प्रभारी श्याम लाल गौतम, प्रधान अमजद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें