अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। फिट वर्दी, टोपी न लगाना और बेतरतीब पहनावा अब नहीं चलेगा। अब तक ऐसा कर रहे पुलिसकर्मियों को आदत बदलनी होगी। ऐसा न करने पर उन पर कार्रवाई होगी। डीजीपी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है।
डीजीपी ओपी सिंह ने पद ग्रहण करने के बाद कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर दे रहे हैं। इस बाबत उन्होंने पुलिस अफसरों को पत्र भेजकर फिट वर्दी पहनने और पुलिस कर्मियों को चुस्त रहने पर जोर दिया है। पत्र में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा सही ढंग से वर्दी न पहनने पर समाज में बुरा प्रभाव पड़ता है। लिहाजा पुलिसकर्मी वर्दी के पहनावे पर विशेष ध्यान दें, जिससे जनता के सामने उनकी अच्छी छवि बन सके। वर्दी सही ढंग से पहने और रहन-सहन पर भी उन्होंने विशेष ध्यान देने को कहा है। जिससे समाज में पुलिस की छवि बेहतर दिखे। पत्र में कहा गया है कि महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी करने वाले संतरी मोबाइल से बात करते हुए देखे जाते हैं, जो व्यवस्था मेें बड़ी चूक है। ऐसी कार्यशैली से समस्या खड़ी हो सकती है। लिहाजा इस प्रकार की आदत रखने वाले पुलिसकर्मी इस आदत को सुधार लें। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि आदेश का पालन किया जाएगा।