फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलिया, नमक, दाल व दूध का नमूना लिया

Thu, 12 Jul 2018 11:26 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
sampling - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शासन के नए फरमान के बाद खाद्य सुरक्षा की टीम ने दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को खिलाए जा रहे भोजन के नमूने एकत्र किए गए। पुलिस लाइंस के गेट पर दूध के नमूने लेने के अलावा जिला अस्पताल की कैंटीन में पहुंचकर रख-रखाव के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


शासन व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परसिया शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया। दलिया व नमक का नमूना लिया गया। बच्चों को कई अहम बिंदुओं पर प्रशिक्षित भी किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुनियावं के निरीक्षण में बनाए हुए चावल का नमूना एकत्र किया गया। जिला अस्पताल की कैंटीन के निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा संचालक को सफाई संबंधी व खाद्य पदार्थों के रखरखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिया। यहां से दाल का नमूना लिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लाइंस के पिछले गेट पर पहुंचकर दूधियों से दूध का नमूना लिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा, इंद्रदेव, प्रतिमा उपाध्याय व खाद्य सहायक मो.हनीफ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें