फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम छोड़कर लेखपालों ने दिया धरना

Mon, 09 Jul 2018 11:15 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के समीप धरना देते लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आठ सूत्री मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार के बाद लेखपाल संघ ने बेमियादी जिला स्तरीय धरना शुरू कर दिया है। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल में निर्धारित स्थल पर शुरू जिला स्तरीय धरना ग्रेड पे-2800 करने, वेतन विसंगति दूर किए जाने, 2003-04 में प्रशिक्षु व 2005 में नियुक्ति पाए लेखपालों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने, राजस्व उप निरीक्षक नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराया जाए।

मांग के अनुसार भत्तों में वृद्धि करने, ई-गवर्नेंस एवं ई-डिस्ट्रिक्ट के संपादन के लिए लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएं, प्रोन्नति के लिए डीपीसी के क्रमबद्धता सुनिश्चित किया जाए। जिला मंत्री राम समुझ के संचालन में हुए धरने में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम करन गुप्ता, इफ्तखार अहमद, हरिश्चंद्र, देवानंद, सुधीर श्रीवास्तव, राम कुबेर यादव, गिरीश मिश्रा, उमेश चंद्र वर्मा, अमरजीत चौधरी, सुनील श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, रामदेव यादव, कृष्ण मोहन पटेल, विनोद गौतम, अवनीश, गणेश त्रिपाठी, विनय पांडेय, अन्नू कान्दू, अर्निका यादव, प्रियंका, पल्लवी गुप्ता, नेहा उपाध्याय, अनामिका यादव, स्वाति यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें