फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1511 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हाेंगे

Sun, 08 Jul 2018 11:39 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिले के 1511 परिवार लाभान्वित होंगे। इसके लिए ब्लॉक ही नहीं, ग्राम पंचायतवार लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। इनमें अल्पसंख्यक वर्ग के 227 परिवारों को भी लाभ मिलेगा। खंड विकास अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई तेज करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूरे जिले में 1511 आवास बनाए जाने हैं। इसके तहत जिले के 14 विकास खंडों में लक्ष्य आवंटित कर दिया गया हैं। इनमें नौगढ़ के लिए 19, उस्का बाजार के लिए 14, बर्डपुर के लिए 22, लोटन बाजार के लिए 97, बढ़नी के लिए 121, शोहरतगढ़ के लिए 45, भनवापुर में 161, जोगिया में 49, डुमरियागंज के लिए 285, इटवा के लिए 14, खुनियांव के लिए 85, बांसी में 122, मिठवल में 205, खेसरहा में लोगों को 272 आवास मिलेंगे। आदर्श ग्राम योजना में चयनित लोटन में 4, पेड़ारी बुजुर्ग में 12 आवास शामिल हैं। बुड्ढी खास व भारतभारी में एक भी आवास नहीं दिया गया है। डीएम, सीडीओ द्वारा ओडीएफ के चिह्नित 10 ग्रामों में कोल्हुई प्रथम में 10, पिपरसन में 3, खखरा में 5, नीबी दोहनी में 2, लुुचइया, बेवा जियाउद्दीन, पिरैला सुल्तान व बाजारडीह में 1-1, उस्का में 4, पटहरा में 5 आवास को प्राथमिकता दी गई है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक संत कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतवार भी लक्ष्य आवंटित करते हुए खंड विकास अधिकारियों से कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें