फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 100 बोरी मटर बरामद तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
सीमा चौकी ककरहवा के पास बोलेरो पिकअप पर लदी मटर के साथ पकड़े गए तस्कर। श्रोत एसएसबी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककहवा। एसएसबी 43वीं वाहिनी व ककरहवा चौकी की संयुक्त टीम ने शनिवार रात भारत से नेपाल सीमा में घुसने की कोशिश में पिकअप पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान पिकअप से 100 बोरी मटर बरामद हुई। साथ ही तीन लोग पकड़ में आए। पूछताछ के बाद बरामद माल सहित ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा और ककरहवा पुलिस चौकी संयुक्त टीम शनिवार रात बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि सीमा के पास अवैध तरीके से भारत से नेपाल पिकअप में ले जा रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

यहां देखा कि निरंजनपुर गांव के तरफ से एक पिकअप नेपाल जाने के लिए सीमा के समीप पहुंची। संदेह के आधार पर चालक को रुकने का इशारा किया गया। गाड़ी रोक कर तलाशी ली गई, जिसमें 100 बोरी मटर बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान उन व्यक्तियों ने अपने नाम मनोज यादव निवासी सिरसिया, थाना नौतनवा, जिला महराजगंज, हरिराम निवासी गांव बलुआवा, महेश कनौजिया निवासी मगरिया थाना मोहाना बताय
विज्ञापन

ा। उन्होंने यह भी बताया कि मटर ककरहवा बाजार से खरीद कर नेपाल ले जा रहे थे। उनके द्वारा बरामद सामान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। बरामद पिकअप सहित आरोपियों को ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें