सिद्धार्थनगर। गर्मी ने अब आफत का रुख अख्तियार कर लिया है। मेडिकल कॉलेज में तेज बुखार व उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ जाएगी। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों व तीमारदारों के लिए ओआरएस काॅर्नर खोलेगे, जिसे पीकर लोग लू व डिहाइड्रेशन से बच सकेंगे।
हीट वेव को लेकर मेडिकल कॉलेज में तैयारी पूरी कर ली गई है। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का कोल्ड रूम भी बनाया गया है। जल्द ही जिंक व ओआरएस काॅर्नर संचालित करने के लिए भी निर्देश दिए गए है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में गर्मी से बचाव के लिए वहां बड़ा कूलर लगाया गया है। मेडिकल वार्ड में भी कूलर लगाए गए हैं। वर्तमान समय में हीट वेव का कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के उपचार के साथ ही डॉक्टर हीट वेव से बचाव के सुझाव भी दे रहे हैं। इस समय वायरल के मरीज अधिक आ रहे हैं। वहीं, हीट वेव को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। चिकित्सकों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ओआरएस काॅर्नर बनाने की योजना है ताकि डायरिया और निर्जलीकरण से होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके। यह काॅर्नर मरीजों और आने वाले लोगों को ओआरएस उपलब्ध कराकर हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा। इसकाे डायरिया और निर्जलीकरण से होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए आए मरीजों को दिया जाएगा।
डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि ओआरएस काॅर्नर डायरिया और निर्जलीकरण के इलाज में मदद करता है, जिससे मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं और स्वास्थ्य जटिलताओं से बचा जा सकता है।