खेसरहा। क्षेत्र के बांसी खलीलाबाद मार्ग पर तेलौरा रिठिया से मूजडीह कासडीह गांव होते हुए लक्ष्मीगंज चौराहे तक जाने वाली सड़क अब 5.5 मीटर चौड़ी होगी।
विधायक जय प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी ने इस 10 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति के बाद कार्य कराया जाएगा। इससे लोगों के आवागमन में हो रही समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
तेलौरा रिठिया मार्ग तहसील के प्रमुख सड़कों में से एक है। दशकों पूर्व यह सड़क तीन मीटर चौड़ी बनाई गई थी। यह मार्ग तेलौरा चौराहे से बनकटा, रिठिया, मूजडीह, कासडीह गांव होते हुए लक्ष्मीगंज चौराहे पर स्थित बेलौहा से डिडई मार्ग को जोड़ती है।
इस वजह से कम दूरी तय कर लोग घोसियारी क्षेत्र से होकर बस्ती व संतकबीरनगर जिले तक सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। आवागमन की दृष्टि से यह सड़क बहुत खास है। इस सड़क का चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। संवाद