फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग से 10 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा ताल गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा ताल पूर्वी में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से 10 बीघा से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई।

गोनहा ताल पूर्वी में सोमवार को दोपहर बाद गांव के उत्तर सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सूचना लगते ही गोनहा गांव एवं बगल के गांव गोनहा डीह के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग पर किसी तरह काबू पाया गया। गांव के शिव सागर, माधुरी, राजेश गिरी, भगवान दास, सुरेमन गिरी, तौलन गिरी, शिवपूजन मौर्य की 10 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के जितेंद्र साहनी ने बताया कि आग लगते ही बांसी कोतवाली पर फोन से सूचित किया गया एवं दमकल विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन नंबर व्यस्त जाता रहा। इस कारण दमकल गाड़ी आग बुझाने के बाद मौके पर पहुंची। अभी तक लेखपाल भी मुआयना करने नहीं पहुंचे।
इस दौरान राम गणेश, राजेंद्र, परमेश्वर, शिवानंद, फूलचंद साहनी, रामसूरत, संतोष, सुरेमन, नरेंद्र, हरिश्चंद्र, प्रद्युम्न, अमन, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें