फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताइवान की महिला को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 15 Apr 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घंटे पूछताछ में कागजात मिले वैध, जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में चीनी भाषा की शिक्षिका
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी बढ़नी में घूमते हुए मिली मिली ताइवान की महिला

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर (सिद्धार्थनगर) । एसएसबी 50वीं वाहिनी सेमरहवा के जवानों ने शादी में आई एक ताइवानी महिला को सोमवार को भावपुर उर्फ गुलरी गांव से पकड़ लिए। पूछताछ के लिए उसे ढेबरुआ थाने पर लाए। लगभग एक घंटे पूछताछ चली, जहां उसके सभी कागजात वैध पाए जाने के कारण उसे शादी में शामिल होने के लिए पुन: पहुंचा दिया गया। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में काफी तेज रही।
विज्ञापन


एसएसबी 50 वाहिनी सेमरहवा के जवानों को भावपुर उर्फ गुलरी में एक विदेशी महिला के होने की सूचना सोमवार को मिली मिली। जिसके बाद वह अताउर्रहमान के घर पहुंचे और उक्त महिला से पूछताछ किए। यहां से ताइवान की महिला को ढेबरुआ थाने पर लेकर पहुंचे। यहां पूछताछ में पता चला कि वह उसका चेन त्जु चिंग है, जो दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज में चाइनीज भाषा की अध्यापिका है। उसने बताया कि वह रविवार को वह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी में अपने एक छात्र मोहम्मद सलमान की बहन के विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। इसके बाद वह महिला के साथ ढेबरुआ थाने पर आए और जांच के दौरान महिला के पास सभी वैध कागजात मिला। जिसके बाद एसएसबी व पुलिस के जवानों ने उसे सम्मान पूर्वक शादी में शरीक होने के बाद भावपुर उर्फ गुलरी पहुंचाया। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में काफी तेज रही। इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि महिला वियतनाम की रहने वाली है। वह दिल्ली के एक कॉलेज में अध्यापिका है। उसके पास पासपोर्ट व बीजा सहित सभी वैध कागज उपलब्ध भी है। जांच के बाद उन्हें सम्मान पूर्वक भावपुर उर्फ गुलरी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें