फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी से खतरे में पड़ी 10-12 लोगों की जान, फाटक खुलवाकर निकाले गए बाइक सवार

Thu, 12 Nov 2026 11:26 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

लोगों को खतरे में पड़ा देख गेटमैन ने तत्काल स्टेशन मास्टर को हालात की जानकारी दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम से संपर्क किया। अनुमति मिलने के बाद फाटक खोला गया और फंसे बाइक सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग पर फंसे बाइक सवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिल्हिया रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को जल्दबाजी में कुछ लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। ट्रेन आने की सूचना के बाद गुजरता एक-एक पल दोनों बैरियर के बीच फंसे 10-12 बाइक सवारों की धड़कनें बढ़ाता रहा। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर क्रॉसिंग खुलवाई तब लोगों की जान में जान आई।

विज्ञापन
Trending Videos

क्रॉसिंग पार करने की जल्दीबाजी में दोनों बैरियर के बीच फंस गए लोग

रेलवे का फाटक बंद होने के समय जल्दबाजी में पैदल, साइकिल और बाइक लेकर क्रॉसिंग पार करने कोशिशें आम हैं। यह नजारा अधिकतर क्रॉसिंग पर रोजाना ही दिख जाता है। बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब ढाई बजे गोरखपुर से लखनऊ जा रही गोमतीनगर एक्सप्रेस चिल्हिया से गुजरने वाली थी। इसकी सूचना पर गेटमैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान कुछ बाइक सवार जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार करने के प्रयास में दोनों बैरियर के बीच फंस गए।
 

अनुमति मिलने के बाद खोला गया फाटक

ट्रेन करीब आने की आशंका में बैरियर के बीच फंसे लोग सहम गए और उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। बाहर खड़े लोग भी गेट खुलवाने के लिए शोर मचाने लगे। लोगों को खतरे में पड़ा देख गेटमैन ने तत्काल स्टेशन मास्टर को हालात की जानकारी दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम से संपर्क किया। अनुमति मिलने के बाद फाटक खोला गया और फंसे बाइक सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही इस बीच ट्रेन क्रॉसिंग तक नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन

गेटमैन से सूचना मिलते ही तत्काल अलर्ट जारी किया गया। कंट्रोल रूम से अनुमति मिलने के बाद गेट खुलवाया गया। लोगों को समझाया गया कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें। जल्दबाजी में जान जोखिम में न डालें - राजीव दुबे, स्टेशन मास्टर, चिल्हिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें