फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक घंटा जाम में रेंगते रहे राहगीर

Mon, 16 Oct 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

बैदौला चौराहे पर सड़क पर वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर देने हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर के बैदौला चौराहे पर सड़क और उसकी पटरी पर अतिक्रमण और फल और सब्जियों के ठेले लगे होने से सोमवार की दोपहर करीब एक घंटा तक जाम लग गया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा कठिनाई स्कूली बच्चों और मरीजों को उठानी उठानी पड़ी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अथक प्रयास करके जाम को हटवाया।
डुमरियागंज नगर के बैदौला चौराहे पर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बैदौला-डुमरियागंज मार्ग पर अचानक जाम लग गया। इसके बाद वाहनों का लंबा जमावड़ा विद्युत हाइडिल गेट तक लग गया। ट्रैफिक जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रयास करके वाहनों को हटवाया। लगभग एक घंटा बाद जब जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर में सड़क और उसकी पटरी पर अवैध अतिक्रमण के चलते आएदिन बड़े वाहनों के मोड़ने पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्रशासन समस्या का स्थायी हल नहीं निकाल पा रहा है। त्योहारी सीजन में सड़क पर ट्रैफिक बढ़ने से और भी समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोट


अतिक्रमण की समस्या संज्ञान में आई है। त्योहारों के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। सड़क और उसकी पटरी पर दुकानें और ठेला लगाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें