फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, शहर में बिजली गुल

Mon, 16 Oct 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन का मौसम रहा खुशनुमा, शहर में बिजली गुल होने से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
सिद्धार्थनगर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को मौसम में बदलाव शुरू हो गया। सुबह से शाम को बादल छाए रहे। धूप-छांव का मौसम बना रहा। देर शाम त्रिलोकपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई तो जिले के अन्य क्षेत्रों में भी वातारण नम हो गया। शहर में तेज हवा और बारिश से 132 केवी पॉवर हाउस साड़ी में लाइन ट्रिप करने वजह से बिजली गुल हो गई।

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में सोमवार को दोपहर तक कभी धूप तो कभी छांव रही। दोपहर के बाद दिन बीतने के साथ ही बादल मंडराने लगे। देर शाम करीब आठ बजे तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी आरंभ हो गई। इससे लोगों में ठंड का एहसास होने लगा। इटवा तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। 18 अक्तूबर से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। उधर, बिजली निगम के अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि हवा मंद होने पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें