फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 07 Jul 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मृतक संजय।
विज्ञापन
तुलसीपुर। पारिवारिक विवाद से तंग आकर सोमवार सुबह सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरावां हरगुन निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के बरावां हरगुन निवासी संजय कुमार यादव (28) का शव सोमवार सुबह लगभग चार बजे उनके घर के बरामदे में टिन शेड से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सुबह उठी उनकी मां शव देख चीख पड़ी। संजय की मौत से पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के बड़े पिता स्वामीदयाल यादव ने बताया कि संजय रविवार रात शराब पीकर घर आया था। इस बात को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उनकी पत्नी कमरे में सोने चली गई थी और संजय भी सोने चला गया था। इस बीच सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। बड़े पिता ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते संजय ने आत्महत्या कर ली है। सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें