फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया बाजार निवासी एक युवक शनिवार को पत्नी से विवाद के बाद लापता हो गया था। रविवार को उसका शव नगर विभाग के गेस्ट हाउस व एसएसबी कैंप के पीछे लगे बबूल के पेड़ में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया गांव निवासी इरमान (25) पुत्र भुसैली का शनिवार को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद इरमान बिना कुछ बताए घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक इरमान के वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
सिरसिया बाजार स्थित नगर विभाग के गेस्ट हाउस में एसएसबी कैंप स्थित है। जिसके पीछे सागौन आदि का बाग है। इसमें रविवार सुबह कुछ लोग नित्य क्रिया के लिए गए थे। जहां लगे बबूल के पेड़ में एक युवक का शव लटकता देखा। इसकी सूचना लोगों ने आसपास के लोगों सहित सिरसिया पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे इरमान के परिवारीजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों के सहयोग से लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भरा कर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें