फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ैला गांव बना हॉटस्पॉट, मार्ग सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला के ददौली गांव में शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। जहां अब संक्रमितों की संख्या बढ़ कर छह पहुंच गई है। इसे देखते हुए इसे सबसे संवेदनशील हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के ही खड़ैला गांव में भी शनिवार को एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

जो मुंबई से ट्रेन से वापस घर आया था। ऐसे में देर रात पहुंचे अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति में गांव को चारों तरफ से सील करा दिया है। जहां लोगों का आना व जाना प्रतिबंधित किया गया है। गिलौला के ददौली गांव में एक गर्भवती महिला व छह वर्षीय किशोर सहित छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें से पांच लोग पहले ही संक्रमित मिल चुके थे, जबकि शनिवार देर शाम एक और प्रवासी में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं खड़ैला गांव में भी शनिवार को एक प्रवासी कोरोना संक्रमित मिला।
इसकी जानकारी के बाद तहसील व ब्लॉक प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद देर रात उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक गिलौला केके यादव के साथ खड़ैला गांव पहुंचे। यहां पर रात में ही गांव में आने जाने वाले सभी मार्गों की बैरिकेडिंग कराकर उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

लोग गांव के बाहर आ जा न सके, इसके लिए मुख्य मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। ददौली गांव पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित कर उसे सीज किया गया था। देर रात गांव पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला के प्रभारी ने रात को ही एंबुलेंस से संक्रमितों को लेवल वन हास्पिटल सीएचसी भंगहा भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि ददौली व खैड़ैला गांव में मिले कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन थे। इनकी रिपोर्ट पाजिटिव मिलने के बाद अब परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। ग्रामीणों से अपील है कि न तो वह घर से बाहर जाएं और न ही रिश्तेदारों को ही अपने गांव आने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें