फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बूढ़ी राप्ती के ककरदरी घाट स्थित त्रिकुन्नी में रविवार को पूजन सामग्री विसर्जित करने गए कांशीराम पुरवा निवासी युवक की वापस घर पहुंचते ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार मृतक के सीने में लौटते समय अचानक दर्द की शिकायत हुई थी। परिवारीजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत जमुनहा भवनियापुर के मजरा कांशीराम पुरवा निवासी रामरूप मौर्या (22) पुत्र मोटे मौर्या ने तीन दिनों का व्रत रखा था। इस दौरान उसने हवन पूजन भी किया था। पूजन सामग्री को विसर्जित करने के लिए रविवार को वह इंडो नेपाल हाईवे के त्रिकुन्नी स्थित बूढ़ी राप्ती के ककरदरी घाट पर गया था। जहां पूजा सामग्री को दोपहर में विर्सजन करके वह वापस घर पहुंचा।
यहां उसने परिवारीजनों को सीने में दर्द होने की जानकारी दी। इससे पहले कि परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करते युवक की मौत हो गई। जिसकी जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें