फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी सहित आठ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को सीएचसी सिरसिया में एक कर्मी सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमितों के घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

लोगों की ओर से कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन नहीं किए जाने के कारण अब मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके साथ ही सिरसिया बाजार में एक, इकौना के तेंदुआ पंडित में दो, अमारे भरिया में एक, टंड़वा महंथ में एक, भिनगा देहात में एक व भिनगा के सदन अपार्टमेंट में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। जिले में अब तक 22102 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें से 21560 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 631 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 482 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 11 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।
विज्ञापन

जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहां 200 मीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 160 पहुंच चुकी है। इनमें से 84 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। वहीं इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आये सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। साथ ही संक्रमित क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर बैरिकेडिंग करने के लिए संबंधित एसडीएम को पत्र लिखा गया है।
हॉटस्पॉट बना सीएचसी गिलौला, लटका ताला
गिलौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में अधीक्षक सहित छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद सीएचसी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जहां किसी भी मरीज को आने की इजाजत नहीं है। यहां पूर्व में भर्ती मरीजों को भी संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा अथवा उनके घर भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए आने वाली पीड़िताओं को एएनएम सेंटर कटार अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें