इकौना। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लक्खा गोवये निवासी संतोष (38) शुक्रवार देर शाम मोहनीपुर के पास सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों में टक्कर मारते हुए पीछे से ट्रक से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल संतोष को सीएचसी इकौना ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
राहगीरों के मुताबिक संतोष सीताद्वार मेला देख कर घर लौट रहे थे, उन्होंने शराब पी रखी थी। मोहनीपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों से टकराते हुए खड़े ट्रक से टकरा गए।
हेलमेट न लगाने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।