फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नहर में नहाते समय युवक डूबा

Tue, 23 May 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाश के लिए सीतापुर से बुलाई गई फ्लड पीएसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी जमुनहा (श्रावस्ती)। सिटकहना निवासी युवक ग्रामीणों के साथ मंगलवार को गांव के निकट नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा। सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने नहर में पानी अधिक होने के कारण स्थानीय गोताखोरों को पानी में जाने से रोक दिया। युवक की तलाश के लिए सीतापुर से फ्लड पीएसी बुलाई गई है।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम सिटकहना निवासी अनिल कुमार (18) पुत्र छेदी गांव के ही पवन कुमार, राकेश कुमार, राम किशन, जगतराम व गुरजीत के साथ गांव के निकट नहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में डूबने लगा। अनिल की चीख सुन साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट पुलिस व हलका लेखपाल ने नहर में पानी अधिक होने के कारण परिवार के सदस्यों सहित स्थानीय गोताखोर को पानी में जाने से रोक दिया। थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट उमेश सिंह का कहना है कि सीतापुर की फ्लड पीएसी को सूचना दे दी है। पीएसी के आने के बाद युवक तलाश कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें