फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर में युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनापुर (श्रावस्ती)। नानकार निवासी एक युवक सरयू मुख्य नहर में रविवार सुबह मछली पकड़ने गया था। दोपहर करीब बारह बजे युवक नहर में नहाने के लिए उतरा, इस दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा। युवक को डूबता देख साथ में मौजूद अन्य लोग जब तक उसकी मदद करते वह लापता हो गया। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस गोताखोरों के सहयोग से युवक की तलाश करा रही है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम असनी के मजरा नानकार निवासी घसीटे (24) पुत्र झब्बर गांव के अन्य लोगों के साथ रविवार सुबह तुलसीपुर गांव के निकट मुख्य सरयू नहर में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के बाद दोपहर में वह नहाने के लिए नहर में उतरा। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा।
घसीटे को डूबता देख साथ में मौजूद लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया। जब तक कोई घसीटे की मदद करता वह गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी घसीटे के परिवारीजनों व सोनवा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से युवक की तलाश शुरू की पर उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें