श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र में सोहेलवा जंगल में शुक्रवार को एक व्यक्ति अन्य साथियों के साथ लकड़ी बीनने के लिए गए थे। वहीं, पर उनकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने उन्हें सिरसिया सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सेमरहना गांव निवासी इदरीश (55) सुबह गांव के ही ननके, कृष्ण बिहारी और बउरे के साथ पैकौरी गांव से सटे पूर्वी सोहेलवा जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। जंगल में पहुंचने पर चारों अलग-अलग स्थानों पर लकड़ियां एकत्र कर रहे थे। लकड़ी एकत्र होने के बाद साथियों ने इद्रीश को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। साथियों ने उनकी तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर इद्रीश अचेत अवस्था में पड़े मिले। उनकी हालत बिगड़ी देख दो साथी गांव पहुंचे और परिवारजन को घटना की जानकारी दी। परिवारजन घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उन्हें सिरसिया सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार दूबे ने बताया कि सीएचसी से जानकारी मिली है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।