फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। परसा निवासी युवक की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसकी जानकारी पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं मल्हीपुर पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसा डेहरिया के मजरा परसा निवासी बुढ़ऊ (25) पुत्र फकीरे की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी सुचना परिवारीजनों ने मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक की मौत संदिग्ध है। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर बीट आरक्षियों को भेजा गया है। यदि मामले में कोई तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें