कटरा (श्रावस्ती)। कटरा निवासी बबलू के पुत्र सत की मौत हो गई थी। बबलू अंतिम संस्कार करने गया था जहां वह तालाब में नहाने लगा। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। डूबने से बबलू की मौत हो गई।
मौके पर मौजूद परिवारीजनों ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद बबलू का शव तालाब से खोज निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने लाश को कब्जे में ले लिया जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।