श्रावस्ती। इकौना पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान दहावरकला मोड़ के पास एक बाइक सवार को रोका। जिससे पूछताछ के दौरान वह बाइक से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका।
पुलिस ने संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान मोटर साइकिल भी चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दहावरकला निवासी दीपक कुमार वर्मा के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध इकौना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।