फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार शाम सिरसिया पुलिस के साथ सीमा क्षेत्र में कांबिंग की। इस दौरान संयुक्त टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से टीम ने 120 शीशी नेपाली शराब बरामद की।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी सुइया बीओपी के जवानों ने शुक्रवार शाम राजपुर चौकी पुलिस के साथ इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र पर कांबिंग की। इस दौरान तालबघौड़ा के निकट टीम ने एक नेपाली युवक को भारतीय क्षेत्र में आते देखा।
पुलिस व एसएसबी के जवानों को देख युवक बोरा फेंक नेपाल की ओर भागने लगा। इस पर घेराबंदी कर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान बोरे में शराब की चार पेटी बरामद हुई। इसमें सादी कर्णाली व सौंफिया ब्रांड की शराब की 120 शीशी थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल राष्ट्र के बांके जिला अंतर्गत थाना भगवानपुर के बनिया गांव निवासी राजाराम के रूप में हुई। उसके विरुद्ध सिरसिया पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें