फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली के लिए लगाए जाएंगे 43.82 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में हरियाली लाने के लिए इस वर्ष 4382921 पौधों का रोपण कराया जाएगा। इनमें से 2865465 पौध का रोपण वन विभाग करेगा। शेष पौधों के रोपण की जिम्मेदारी अन्य विभागों को सौंपी गई है। उन्हें अभी से तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के जंगलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटान की जा रही है। इससे हरियाली को खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसे रोकने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास भी किया जा रहा है। इसके बाद भी बंगाल टाइगर के लिए रिजर्व सोहेलवा, हरदत्त नगर गिरंट, ककरदरी व भिनगा के जंगल में अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
यही स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों की भी है। जहां लगातार हरियाली को मिटाया जा रहा है। ऐसे में ग्लोबल वर्मिंग की समस्या को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से इस वर्ष पूरे प्रदेश में पच्चीस करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से जिले में 43 लाख 82 हजार 921 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वन विभाग की ओर से 28 लाख 65 हजार 465 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शेष पंद्रह लाख 17 हजार 456 पौधे अन्य विभागों के माध्यम से लगवाए जाएंगे। लक्ष्य को पूरा करने व जिले में हरियाली लाने के लिए अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने सभी ग्राम पंचायतों, नगर पंचायत व नगर पालिका सहित अन्य विभागाध्यक्षों को विद्यालयों, कार्यालय परिसरों, जंगल सहित खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि, नहर व माइनरों की पटरियों, नदी के किनारे पौधरोपण के लिए अभी से तैयारी प्रारंभ करने को कहा है।
इस बार पौध रोपण के लिए किसानों का भी सहारा लिया जाएगा। उनको अपने खेत की मेड़ पर पौध रोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस बारे में प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव ने बताया कि इस बार लक्ष्य अधिक है। इस लिए इसे पूरा करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें