श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना प्रभारी टीम के साथ रविवार रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान टीम ने मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान युवक के पास से पुलिस ने नशे की 60 गोली बरामद की। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। रविवार रात प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह उप निरीक्षक केशवराम मौर्य व आरक्षियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे।
इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि लोहर बाबा पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने रामपुर जब्दी के निकट लेहार बाबा पुलिया के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। जिसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06 पत्ता कुल 60 नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान अलीनगर निवासी मंजूर के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। (संवाद)