श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम बनकटवा में बृहस्पतिवार को सोनम (17) का शव घर के बरामदे में छत के छल्ले से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी रामदेव वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह खेत में काम करने गए थे। उनकी पत्नी नीलम देवी और छोटी बेटी नीलू गांव के बाहर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थीं। उस दौरान सोनम घर में अकेली थी। तभी उसकी चचेरी बहन नैनसी किसी काम से घर पहुंची तो सोनम को छत के छल्ले से दुपट्टे के सहारे लटका देखा।
नैनसी ने इसकी जानकारी अपने भाई मनीष को दी। मौके पर पहुंचे मनीष ने दुपट्टा काटकर सोनम को नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।