फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Fri, 20 Nov 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। यातायात माह के तहत बृहस्पतिवार को यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत सिरसिया क्षेत्र के पंडित ब्रह्म दत्त हायर सेकेंडरी स्कूल चैलाही में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के फायदे बताए। साथ ही राह-वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी दी। छात्रों से अभिभावकों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की अपील की। इसके बाद सिरसिया बाजार में चौपाल लगाकर वाहन चालकों को शराब या मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने और हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें