फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कमरे में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

Sun, 12 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम ददौरा में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम ददौरा निवासी रूपेंद्र कुमार आर्या (31) शुक्रवार रात भोजन करने के बाद घर के अंदर सोने चले गए। उनकी वृद्ध मां श्यामा देवी बरामदे में सो गईं। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां ने दरवाजे पर थाप लगाई। इसके बाद भी कोई उत्तर न मिलने पर उनको किसी अनहोनी की आशंका हुई।

उनके बुलाने पर आए ग्रामीणों ने दीवार में बने छेद से झांका तो रूपेंद्र का शव दीवार पर रखी लकड़ी में साड़ी के फंदे से लटकता दिखा। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने रूपेंद्र के बड़े भाई विजय कुमार की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। विजय कुमार ने बताया करीब 10 माह पहले रूपेंद्र की पत्नी पूनम की भी फांसी लगने से मौत हो गई थी। उसके बाद उनके तीनों बच्चे राजबीर (8), पायल (6) व सोनबीर (4) अपने नाना के घर रहने लगे थे। रूपेंद्र मां के साथ गांव में रह रहे थे।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें