फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एक भी मामले का नहीं हुआ निपटारा

Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सोनवा थाने में फरियाद सुनते एएसपी। - स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 64 मामले आए। इनमें से एक ही मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामलों को निस्तारित करने के लिए संयुक्त टीम का गठन कर निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


सोनवा थाने में एएसपी चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल छह मामले आए, जिनमें दो पुलिस व चार राजस्व विभाग से संबंधित रहे। मामलों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के लिए संबंधित टीम को निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले सभी मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए। इससे फरियादियों को समय से न्याय मिल सकेगा।

इसी क्रम में भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज व सीओ नगर भरत पासवान ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। यहां आए सभी 32 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
विज्ञापन


इकौना थाने में सीओ आलोक कुमार सिंह ने लोगों की समस्या को सुना। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित कुल तीन मामले आए। इसी तरह हरदत्त नगर गिरंट में राजस्व के तीन, नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में पुलिस के दो, राजस्व के तीन, गिलौला में पुलिस का एक व राजस्व के छह, मल्हीपुर में पुलिस का एक व राजस्व के दो तथा सिरसिया में राजस्व के पांच मामले आए। इनमें से किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें