फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ससुराल से युवक लापता, मां ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 03 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के सेमरहना गांव निवासी जुगनी देवी ने बेटे के ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। उनका 22 वर्षीय बेटा सर्वेश कुमार 13 अक्तूबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। मां ने बेटे की हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए शिकायती पत्र में जुगनी देवी ने बताया कि सर्वेश 13 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे मल्हीपुर क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित अपनी ससुराल गया था। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान सर्वेश का जूता डल्लहवा पुल के पास मिला। आरोप है कि ससुरालीजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने महिला से अभद्रता की और जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें