फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृष्णा ही दुखों का मूल कारण : श्रद्धालोक

Tue, 03 Nov 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 जेतवन परिसर में पूजा करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में मंगलवार को म्यांमार से आए 30 सदस्यीय अनुयायियों के दल ने जेतवन में दर्शन-पूजन किया। भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो के नेतृत्व में पहुंचे दल ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की और बोधि वृक्ष की परिक्रमा की। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो ने भगवान बुद्ध के उपदेशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तृष्णा ही दुखों का मूल कारण है। वस्तुओं को पाने की इच्छा और उनके नष्ट होने से मनुष्य दुखी होता है। तृष्णा का त्याग ही मुक्ति का मार्ग है। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग सम्यक ज्ञान, संकल्प, वचन, कर्म, आजीविका, व्यायाम, स्मृति और समाधि के जरिए दुखों से मुक्ति का रास्ता दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें