फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लोकतंत्र की तुम हो शान, वोटर बन करो मतदान

Wed, 06 Mar 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवक व युवतियां अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा लें। अगर कोई कमी हो तो बीएलओ से मिलकर उसे ठीक करवा लें। जिससे आगामी चुनाव में मताधिकार का प्रयोग कर सकें। यह बातें मंगलवार को भिनगा के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बीएसए अमिता सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान आशा व एएनएम सहित स्कूली बच्चों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिनमें मौजूद बच्चों ने लोकतंत्र की तुम हो शान, वोटर बन करो मतदान आदि स्लोगनों के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इसी क्रम में गिलौला, जमुनहा, सिरसिया व इकौना के एएनएम सेंटरों से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं, आशा, एएनएम व विद्यार्थी मौजूद रहे।

मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन रवाना
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट से डीएम कृतिका शर्मा व सीडीओ अनुभव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन रवाना की। यह एलईडी वैन भिनगा विधानसभा क्षेत्र में सिरसिया क्षेत्र के दुर्गापुर, लक्ष्मणपुर बाजार, सिटकहवा, हरिहरपुररानी के चहलवा व नौबस्ता जाएगी। जबकि श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में गिलौला के तुलसीपुर, चंदर्खा बुजुर्ग तथा जमुनहा के देवरनिया, पटपरगंज, हरदत्त नगर गिरंट, महरू मुर्तिहा, बैजनाथपुर व महादेवा नासिरगंज में ग्रामीणों को मतदाता बनने, मतदाता सूची में अपना नाम दुरुस्त कराने तथा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करेगी। इस दौरान राजीव कुमार ओझा, सुनीता वर्मा, अमित कुमार व प्रिया पाठक सहित अन्य नोडल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें